Bihar Mahila Sahayata New Yojana 2025: सरकार दे रही महिलाओं को 25000 रुपए की सहायता, यहां से जाने लाभ और प्रकिया

Bihar Mahila Sahayata New Yojana 2025: बिहार सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए समय-समय पर अनेकों योजनाएं शुरू की गई है। जिसमें से एक योजना बिहार महिला सहायता योजना 2025 के नाम से शुरू की जा रही है। इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य की जो मुस्लिम परित्यकता/तलाकशुदा महिलाएं हैं,उनके लिए चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य मुस्लिम परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि वह अपने जीवन सत्र में सुधार ला सके। यदि आप भी बिहार बिहार के निवासी हैं,तथा मुस्लिम परित्यकता/तलाकशुदा महिलाएं हैं,तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि बिहार सरकार द्वारा  मुस्लिम परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओं के लिए योजना शुरू की है।

जिसके माध्यम से उन महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही बिहार महिला सहायता योजना 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करेंगे जैसे- इस योजना से कितना लाभ मिलेगा, कौन-कौन इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं तथा इस योजना के लिए आवेदन किस प्रकार किया जाएगा। आदि सभी की संपूर्ण जानकारियां हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से साझा करेंगे। इसलिए हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बन रहे।

बिहार महिला सहायता योजना 2025 क्या है?

बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य की मुस्लिम परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओं के लिए यह योजना चलाई गई है। इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य में रहने वाली मुस्लिम परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अनुसार पहले बिहार राज्य के मुस्लिम परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओं को ₹10,000 की राशि प्रदान की जाती थी। लेकिन हाल ही में बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली यह राशि 10,000 से बढ़कर ₹25,000 कर दी गई है।

Bihar Mahila Sahayata New Yojana 2025 के लिए योग्यता

  1. तलाकशुदा महिला- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कानूनी रूप से तलाकशुदा होना अनिवार्य है।
  2. पति द्वारा परित्यक्ता- महिला को कम से कम दो वर्ष पहले पति द्वारा छोड़ा गया हो।
  3. पति का अपंग होना- यदि किसी महिला का पति पूरी तरह से अपंग है तो इस स्थिति में भी उसे महिला को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  4. आयु सीमा और अन्य मानदंड-  महिला की आयु 18 से लेकर 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसकी पारिवारिक वार्षिक आय 4 लाख से कम होनी चाहिए।
  5. अन्य पात्रता-  विधवा तथा मोसमात महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती है।

Bihar Mahila Sahayata New Yojana 2025 के लाभ

बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य की मुस्लिम परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। तथा उनका आर्थिक और सामाजिक विकास हो सके। और वह महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सके। बिहार सरकार द्वारा बिहार की निवासी मुस्लिम परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओं को इस योजना के माध्यम से पहले ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती थी। लेकिन अब सरकार ने इस सहायता की राशि को बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया है। ताकि महिलाओं को बढ़ती महंगाई के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े और वह अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सके।

Bihar Mahila Sahayata New Yojana 2025 महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • घोषणा पत्र-जिसमें दो गवाहों की गवाही हो तथा उनका नाम पता है मोबाइल नंबर हो।
  • तलाकशुदा होने का प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण पत्र
  • पति की मानसिक अपंगता का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज दो रंगीन फोटो

Bihar Mahila Sahayata New Yojana 2025 आवेदन प्रक्रिया

Step1. इस योजना के लिए महिलाओं को सबसे पहले अपने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।

Step2. इसके बाद इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।

Step3. इस आवेदन फार्म के साथ मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटो कॉपी को अटैच करना होगा।

Step4. इसके बाद फॉर्म को एक बार ध्यान पूर्वक जांच ले तथा इसे अपने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करवा दें।

आवेदन प्रक्रिया के बाद लाभ किस प्रकार मिलेगा

इस फॉर्म को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करवाने के बाद सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि महिला पात्र पाई जाती है। तो इस योजना की राशि सीधे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। राशि पात्र महिला को RTGS या DBT के माध्यम से दी जाती है।

Bihar Mahila Sahayata New Yojana 2025 महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Comment